फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विकास के लिए सीएम से मांगा 22.55 करोड़ का पैकेज

Mon, 25 Nov 2024 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आकांक्षी जिलों में शुमार जिले में मां पाटेश्वरी देवी तीर्थ विकास परिषद के गठन की चल रही प्रक्रिया के बीच अब शहर के विकास की कवायद तेज हो गई है। नगर पालिका के चेयरमैन डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने 22.55 करोड़ के पैकेज की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे गए पत्र में किया है।
विज्ञापन

कहा कि तुलसीपुर आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए शहर के 25 वार्डों में चिन्हित स्थानों पर 16 मीटर के 50 हाईमास्ट लगाया जाना आवश्यक है। इस पर करीब तीन करोड़ 56 लाख रुपये खर्च आने की बात कही गई है। इसके अतिरिक्त विभिन्न मार्गों पर मां पाटेश्वरी देवी तुलसीपुर के जाने वाले रास्ते से संबंधित साइनेज कार्य के लिए 199 लाख रुपये की जरूरत है। वहीं मां पाटेश्वरी देवी तुलसीपुर को जाने वाले मार्ग पर स्थित वीर विनय चौराहा, भगवतीगंज चौराहा, पहलवारा चौराहा, काली माई थान चौराहा, उतरौला भगवतीगंज बाईपास चौराहे के सुंदरीकरण के लिए 250 लाख की मांग की है। पुलिस लाइन से वीर विनय चौराहे तक रोड के दोनों तरफ सात मीटर आक्टागोनल पोल पर 120 वाट एलईडी स्ट्रीट लाईट एवं तिरंगा लाइट लगाने का कार्य सहित अन्य कार्य के लिए 12.50 करोड़ व पर्यटकों के लिए सोलर वाॅटर एटीएम के लिए दो करोड़ रुपये की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें