फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अभिव्यक्ति दर्शाने का माध्यम है कलाकृतियां

Tue, 28 Mar 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में दो दिवसीय कला प्रदर्शनी का समापन मंगलवार को हुआ। दो दिवसीय कला प्रदर्शनी में परिषदीय, माध्यमिक व विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने चित्रकला के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दूूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सीडीओ ने कला प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। सीडीओ ने कहा कि कलाकृतियां किसी को भी अपनी अभिव्यक्ति व्यक्त करने का अच्छा माध्यम है। कलाकृति के जरिए कोई भी अपने विचार लोगों के सामने रख सकता है। कार्यक्रम के संरक्षक डायट प्राचार्य गोविंद राम ने बताया कि जिले के परिषदीय व माध्यमिक स्कूलों के साथ ही महाविद्यालयों के कई शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने अपनी पेंटिंग का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के संयोजक पवन कुमार वर्मा, आशीष कुमार मौर्य, गोविंद कुमार यादव, त्रिपुरारी पूजन, रामसूरत, रेेखा देवी व राजकुमार सहित तमाम शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें