फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी मतगणना केंद्रों पर चाक-चौबंद रहीं व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के सभी मतगणना केंद्रों पर प्रशासन की तरफ से चाक-चौबंद व्यवस्थाएं कराई गई। काउंटिंग के दौरान सभी मतगणना केंद्रों पर कार्मिकों, उम्मीदवारों व उनके समर्थकों की जांच के लिए कोविड हेल्प डेस्क व दमकल कर्मियों की व्यवस्थाएं प्रशासन ने सुनिश्चित कराई।
विज्ञापन

डीएम श्रुति के निर्देश पर जिले के सभी मतगणना केंद्रों पर अग्निशमन विभाग की गाड़ियां काउंटिंग पूरा होने तक तैनात रही। सभी मतगणना केंद्रों पर कार्मिकों, उम्मीदवारों व उनके समर्थकों के सेहत की जांच करके काउंटिंग करने व कराने के लिए अंदर प्रवेश दिया गया।
कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशान की तरफ से चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की गई। एसपी हेमंत कुटियाल के निर्देश पर सभी मतगणना केंद्रों पर यूपी 112 के साथ-साथ दमकल की गाड़ियां भी काउंटिंग के समय तक उपलब्ध रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें