फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विकास भवन सभागार में 12 को होगी एआरपी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विकास भवन सभागार में 12 सितंबर को एआरपी (एकेडमिक रिर्सोस पर्सन) की लिखित परीक्षा कराई जाएगी। सुबह 11 बजे से 20 पदों पर नकलविहीन व शुचितापूर्ण तरीके से परीक्षा कराने की तैयारी हो रही है। बीएसए शुभम शुक्ल ने मंगलवार को तिथि तय की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले के सभी नौ ब्लॉकों में एआरपी के 20 रिक्त पदों पर 40 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें से 37 आवेदन सही पाए गए। इन अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा विकास भवन सभागार में 12 सितंबर को सुबह 11 बजे से कराई जाएगी। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले अभ्यर्थियों को विकास भवन सभागार में पहुंचना अनिवार्य है।
सभी अभ्यर्थियों को सूचना देने के साथ बेसिक शिक्षा विभाग के दफ्तर में सूचनापट पर भी सूची चस्पा करा दी गई है। सभी अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। हिंदी में तीन, विज्ञान में दो, सामाजिक विषय में 11, अंग्रेजी में पांच व गणित में 16 अभ्यर्थियों की एआरपी पदों के लिए परीक्षा होगी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें