फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मां पाटेश्वरी तीर्थ विकास परिषद के गठन को मंजूरी

Sat, 11 Nov 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी धाम देवीपाटन तीर्थ विकास परिषद के गठन का प्रस्ताव पास करके मुख्यमंत्री योगी आदिनाथ ने एक और सौगात दी है। इससे पहले मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण जिले में कराए जाने से जनपदवासी गदगद थे। परिषद के गठन से जिले के साथ ही मंडल के विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन

परिषद के गठन से धार्मिक स्थलों का बड़े पैमाने पर विकास होगा। इसमें मां पाटेश्वरी मंदिर का स्थान प्रमुख रहेगा। शासन की ओर से 100 से 150 करोड़ की योजनाएं अतिरिक्त चलाई जाएंगी। वहीं परिषद के कार्यालय भवन के निर्माण की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू होनी है।
प्रस्ताव पास होने पर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, पल्टूराम, राम प्रताप वर्मा, भाजपा नेत्री ललिता सिंह, आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू के साथ ही भाजपा नेताओं ने खुशी जताई।
विज्ञापन

शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी ने कहा कि शारदीय और चैत्र नवरात्रि के समय लाखों की संख्या में श्रद्धालु देश-विदेश से शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर आते हैं। इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में प्रतिदिन श्रद्धालु दरबार में आते हैं। इस प्रस्ताव से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और विकास के नए आयाम खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें