फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पीसीएफ प्रबंधक से तलब किए गए सचिव व केंद्र प्रभारी के नियुक्ति अभिलेख

Sat, 19 Sep 2026 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-16-बलरामपुर के कौवापुर में ​स्थित बीपैक्स समिति।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। 311 मीट्रिक टन गेहूं गबन मामले में केंद्र प्रभारी और सचिव की नियुक्ति से संबंधित अभिलेख तलब किए गए हैं। पचपेड़वा थाने की पुलिस ने पीसीएफ प्रबंधक अश्वनी शुक्ल को बीएनएस की धारा 94 के तहत नोटिस जारी कर गेहूं खरीद, सचिव और केंद्र प्रभारी से जुड़े जरूरी दस्तावेज मांगे हैं। अभिलेख मिलने के बाद पुलिस की जांच आगे बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन




पीसीएफ के गेहूं क्रय केंद्र कौवापुर, नचौरा-नचौरी और भगवानपुर खादर में करीब 81 लाख रुपये मूल्य के 311 मीट्रिक टन गेहूं के गबन का मामला सामने आया है। विभागीय निगरानी के बावजूद तीनों केंद्रों के सचिव श्रीप्रकाश सिंह, केंद्र प्रभारी महेंद्र मणि तिवारी और आदर्श सिंह पर गेहूं गबन का आरोप है। गेहूं गबन की पुष्टि के बाद जिले की खाद्यान्न विपणन व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।



पचपेड़वा थाने की पुलिस ने पीसीएफ प्रबंधक को नोटिस जारी किया है। नोटिस में आदर्श सिंह को केंद्र प्रभारी और श्रीप्रकाश सिंह को सचिव नियुक्त किए जाने से संबंधित अभिलेख, चयन के समय उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेज और क्रय केंद्रों के संचालन के आदेश की प्रमाणित प्रति मांगी गई है। इसके अलावा वर्ष 2026 में रबी फसल की खरीद और गोदाम को संप्रदान करने की तिथि तथा भगवानपुर खादर केंद्र को आवंटित कुल धनराशि की जानकारी भी उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन




केंद्र प्रभारियों की नहीं हुई गिरफ्तारी

गेहूं क्रय केंद्र नचौरा-नचौरी के प्रभारी महेंद्र मणि तिवारी और भगवानपुर खादर के केंद्र प्रभारी आदर्श सिंह की गिरफ्तारी नहीं होने से 81 लाख रुपये के गेहूं गबन मामले की जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने नहीं आ पा रहे हैं। हालांकि, तुलसीपुर और पचपेड़वा थाने में सचिव और केंद्र प्रभारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विभागीय जांच भी की जा रही है। तुलसीपुर सीओ अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि दोनों केंद्र प्रभारियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें