फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आश्रम पद्धति विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन 20 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित तीन राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11 की रिक्तियों को भरने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी निर्धारित की गई है, जबकि चयन परीक्षा 15 मार्च को होगी।
विज्ञापन

बताया कि राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय सेखुईकला में 90, राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज विशुनपुर विश्राम में 64 और राजकीय आश्रम पद्धति बालक विद्यालय बालापुर में 42 सीटें खाली हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सीडीओ हिमांशु गुप्ता ने बताया कि इन विद्यालयों का उद्देश्य ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को निशुल्क आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराना है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के पात्र छात्र आरक्षण नियमों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
प्रवेश पाने वाले छात्रों को पढ़ाई, आवास और भोजन की निशुल्क सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म, खेल सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। वरिष्ठ कक्षाओं के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें