बलरामपुर। विद्युत उपकेंद्र हरिहरगंज के नरायनपुर गांव के पास पुराने पोल व जर्जर तारों को बदलने के लिए 18 मई से चार दिनों तक सात-सात घंटे बिजली कटौती की जाएगी। अधिशासी अभियंता अजय सिंह ने बताया कि 18 से 22 मई तक तक सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक जर्जर तार व पोल बदले जाएंगे। इस दौरान फीडर से जुड़े सिरसिया, कोयलरा, भलुहिया, बेलवा, दुवरिया, कोयलिहा, हांसडीह, विशालपुर, दल्लीपुर, शंकरपुर, भटपुरवा, अर्जुनपुर, खुटेहना, बेलवा, बिनोहनी व मिश्रौलिया आदि गांवों की बिजली पहले से तय समय तक काटी जाएगी। (संवाद)