बलरामपुर। पायनियर पब्लिक स्कूल में प्रश्नोत्तरी, लंबी कूद व बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। लंबी कूद में अंशुमान सिंह अव्वल रहे। गणित, विज्ञान एवं वाणिज्य विषयों की प्रश्नोत्तरी में सुभाष हाउस ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ. एमपी तिवारी व कोषाध्यक्ष मीता तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। लंबी कूद बालक वर्ग में अंशुमान सिंह ने प्रथम, युवराज सिंह ने द्वितीय व आकाश त्रिवेदी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
लंबी कूद बालिका वर्ग में अरिन पांडेय को प्रथम, अफजल अहमद को द्वितीय व अमित गुप्ता को तृतीय स्थान मिला। बैडमिंटन प्रतियोगिता में कक्षा नौ की रितिका सिंह व प्रियांशी त्रिपाठी तथा कक्षा 10 की सोनाली सिंह व स्वाती सिंह ने बाजी मारी।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सुभाष भवन ने प्रथम, आजाद भवन ने द्वितीय व टैगोर भवन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सह निर्देशक आकाश तिवारी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, शिखा पांडेय, राघवेंद्र त्रिपाठी, एके तिवारी, एके शुुक्ल, टीएन शुक्ल, जर्रार खान, डीडी पांडेय, आरपी यादव व मेराज अहमद आदि मौजूद रहे।