फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दीक्षांत परेड में अंश वर्मा व अखिल पटेल को मिला सर्वोत्तम प्रशिक्षु सम्मान

Mon, 27 Apr 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को 362 प्रशिक्षु आरक्षियों की दीक्षांत परेड हुई। पूरे परेड ग्राउंड में अनुशासन, ऊर्जा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां नए आरक्षियों ने अपने प्रशिक्षण, समर्पण और तकनीकी दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। सर्वोत्तम प्रशिक्षार्थी का सम्मान अंश वर्मा (1339 अंक) को मिला। अंत: कक्षीय विषयों में अखिल पटेल (706 अंक) तथा बाह्य कक्षीय विषयों में अंश वर्मा (557 अंक) ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक (कारागार प्रशासन एवं सुधार) कुंतल किशोर का पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली और 13 टोलियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 362 प्रशिक्षार्थियों की एकरूपता, शारीरिक दक्षता और ड्रिल की उत्कृष्टता की सराहना की गई। टोलियों ने मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। कदम से कदम मिलाकर चलते हुए आरक्षियों ने सलामी मंच से गुजरते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी।

समारोह के दौरान प्रशिक्षण के विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें पुलिस संगठन एवं कार्यप्रणाली में भारत प्रजापति, पुलिस विज्ञान-प्रथम में शिव ओम सिंह, पुलिस विज्ञान द्वितीय में निशांत मिश्रा, संविधान व मानवाधिकार में अंश वर्मा, अपराध विधि में अखिल पटेल, विविध अधिनियम में ऋषभ कश्यप, कंप्यूटर एवं साइबर क्राइम में आदर्श सिंह, विधि विज्ञान में राहुल लाल, शारीरिक प्रशिक्षण में दीपक कुमार, पदाति प्रशिक्षण में सुमित मिश्रा, शस्त्र प्रशिक्षण में रोहित यादव, जंगल प्रशिक्षण में प्रवेश कुमार, भीड़ नियंत्रण में शुभम सिंह, अनआर्म्ड कॉम्बैट में रजनीश पटेल, योगासन में रितिक शर्मा, यातायात नियंत्रण में पंकज वर्मा, आतंकवाद निरोधक प्रशिक्षण में सोहेल शर्मा तथा विशिष्ट तलाशी अभियान में विशाल कुमार को सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी नवआरक्षियों को शपथ भी दिलाई गई। पुलिस अधीक्षक ने भी नवआरक्षियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी भूमिका उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि को और मजबूत बनाने में अहम होगी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय, क्षेत्राधिकारी नगर ज्योतिश्री, क्षेत्राधिकारी ललिया डीके श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर/लाइंस डॉ. जितेंद्र कुमार, प्रशिक्षण प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें