फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालतू कुत्ते को तेंदुए ने बनाया निवाला, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। बरहवा रेंज के रतनवा गांव में सोमवार की रात तेंदुए ने पालतू कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। तेंदुए के आने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग के रेंजर को सूचना भेजकर सुरक्षा दिलाने की मांग की है। रेंजर ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

बरहवा रेंज के रतनवा निवासी अमिरिका यादव ने मंगलवार को बताया कि रात के समय उनके घर पहुंचकर तेंदुए ने पालतू कुत्ते को अपना निवाला बना लिया है। कुत्ते के चिल्लाने पर परिवार के लोग जाग गए और टॉर्च की रोशनी जलाकर देखा तो तेंदुआ दिखाई पड़ा।
मौके पर पहुंचकर बाबाराम प्रजापति, स्वामीनाथ, लवकुश व पप्पू आदि ने हांका लगाकर तेंदुए को जंगल की तरफ खदेड़ा। गांव में तेंदुआ आने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने रेंजर को फोन से सूचना दी। बरहवा रेंजर राकेश सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते भोजन व पानी के तलाश में जंगली जानवर रिहाइशी इलाकों में आ रहे हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने, छोटे बच्चों व जानवरों को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। मौके पर टीम भेजकर जांच कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें