फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अनिल मूर्खाधिराज व सुनील बने मूर्खाधिपति

Sun, 05 Mar 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
रामलीला मैदान में आयोजित होली ठिठोली कार्यक्रम में अनिल चुलबुली को किया गया सम्मानित।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। होली महोत्सव समिति की तरफ से सिटी पैलेस स्थित रामलीला मैदान में रविवार को होली ठिठोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने होली पर रचनाएं सुनाकर सभी को फगुवा के रंगों से सराबोर कर दिया। इस दौरान अनिल चुलबुली को मूर्खाधिराज व सुनील श्रीवास्तव को मूर्खाधिपति के अलंकार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी एवं समिति के अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव ने लोगों को अबीर-गुलाल से तिलक लगाकर होली ठिठोली कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कवि सम्मेलन में स्थानीय कवि सुरेश सैनी, अनिल चुलबुली, श्रेयस त्रिपाठी, तिलकराम यादव, ऋचा मिश्रा, साध्वी द्विवेदी व देवेश मिश्र ने होली पर आधारित काव्यपाठ करके खूब वाहवाही लूटी।
समिति की तरफ से सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. प्रवीण कुमार, हरिवंश सिंह, अनिरुद्ध राव, शशि भूषण शुक्ल, संजय शर्मा, डॉ. तुलसीश दूबे व डॉ. सत्येंद्र सिंह को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी लोगों ने सर्वसम्मति से अनिल चुलबुली को मूर्खाधिराज व सुनील श्रीवास्तव को मूर्खाधिपति चुना। इन लोगों को सब्जी व फलों से तैयार माला व पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अबंरीष शुक्ल, सुनील सिंह कसेरा, रघुनाथ अग्रवाल, राधेश्याम मिश्र, निशांत चौहान, अक्षय शुक्ल, भानु प्रकाश, रजत पांडेय व पप्पू मोदनवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें