बलरामपुर। नाराज शिक्षकों ने बुधवार शाम करीब चार बजे बेसिक शिक्षा कार्यालय परिसर में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी का पुतला फूंका। इसके बाद शिक्षकों ने धरना दिया। बीएसए शुभम शुक्ल को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ज्ञानसागर पाठक ने धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। शिक्षकों पर जबरन टीईटी पास कराने का दबाव बनाया जा रहा है। सरकार और उसके प्रतिनिधि एक तरफ शिक्षक को राष्ट्र-निर्माता कहते हैं, और दूसरी तरफ उसी शिक्षक को अपमानित करके, दबाव बनाकर और डर के माहौल में काम कराने की कोशिश करते हैं। यह नीति शिक्षा के साथ भी और शिक्षक सम्मान के साथ भी खिलवाड़ है।
संयुक्त मंत्री शिवकुमार सोनी, नगर अध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय, जिलामंत्री अवधेश श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम, सत्य प्रकाश पाठक, अब्दुल मुईद, प्रदीप कुमार पासवान, मनीष पांडेय, जसवंत शुक्ल, आलोक कुमार शर्मा, विजय कुमार यादव, प्रियंका गुप्ता, अशोक मिश्र, धर्मेंद्र शर्मा, मुरलीधर तिवारी, विनोद कुमार, अनूप कुमार, बुद्ध सागर शुक्ल, अरविंद वर्मा, रियाज अहमद खान, कैलाश नाथ पांडेय, विपिन पांडेय, नीरज सिंह, विक्रम सिंह व अशोक पटेल आदि मौजूद रहे।