फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अघोषित बिजली कटौती से रोष

Sat, 14 Jun 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या को लेकर समाजवादी मजदूर सभा ने आंदोलन छेड़ दिया है। शनिवार को आंबेडकर चौराहे पर जिलाध्यक्ष विशाल श्रीवास्तव ने धरना-प्रदर्शन कर भूख हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन


समाजवादी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि वर्कशॉप में ट्रांसफार्मरों की मरम्मत में गुणवत्ता की अनदेखी की जाती है। फ्रेश ऑयल का उपयोग न होने से ट्रांसफार्मर जल्दी खराब हो जाते हैं। उन्होंने विभाग द्वारा उपयोग किए जा रहे केबल और अन्य संयंत्रों को भी मानक विहीन बताया। कहा कि सभी उपकरणों को मानक के अनुरूप बदलवाया जाए।

गैसड़ी विधायक राकेश यादव ने कहा कि विभाग के अधिकारी स्थानीय फाल्ट के नाम पर अघोषित बिजली कटौती करते हैं। उपभोक्ताओं की शिकायतों पर अधिकारी न तो फोन उठाते हैं और न ही संतोषजनक जवाब ही देते हैं।
विज्ञापन


सहायक अभियंता अमित चौधरी ने विशाल श्रीवास्तव को जूस पिलाकर हड़ताल समाप्त कराई। अधिकारियों ने शीघ्र ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राम सागर अकेला, महेंद्र विक्रम अकेला, वसीम खान, विजय मौर्या, दिनेश सिंह, रमन मिश्र, करीम खान, आकाश, पंकज व राम बहादुर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें