फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल

Sat, 14 Jun 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के गाेंडा रोड पर कड़ी धूप के बीच गमछा लपेट कर जाते लोग।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। भीषण गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दोपहर में ऐसा लगता है मानो आसमान से आग बरस रही है। शनिवार को दोपहर बाद छाए बादलों के कारण उमस बढ़ गई जिससे लोगों को और अधिक परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


गर्मी और उमस के कारण आमजन का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बाजारों में भी भीड़ कम रहती है। जरूरी कामों के लिए ही लोग घर से निकलते हैं। शनिवार को दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आईं।

भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोग पसीने से तरबतर हो जाते हैं। पंखे और कूलर से भी राहत नहीं मिल पा रही है। नगरवासी प्रमोद कुमार ने कहा कि सुबह-सुबह ही धूप तल्ख हो जाती है, दिन चढ़ते ही लू चलने लगती है। घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


संतोष ने कहा कि बिजली कटौती ने हालात और खराब कर दिए हैं। पंखे-कूलर भी गर्म हवा फेंक रहे हैं। राहुल ने कहा कि बाजारों में भीड़ कम हो गई है। लोग जरूरी काम से ही निकल रहे हैं। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं। ज्योति ने कहा कि उमस इतनी ज्यादा है कि घर में बैठना भी मुश्किल हो गया है। सरकार को बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करानी चाहिए।



गर्मी में बरतें सावधानी
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. प्रभात त्रिपाठी ने बताया कि इस मौसम में लू लगने का खतरा सबसे अधिक रहता है। ऐसे में सुबह 11 से शाम चार बजे तक बाहर निकलने से बचें। हल्के और ढीले कपड़े पहनें, भरपूर पानी पीएं और ओआरएस घोल का सेवन करें।


आमजन से सतर्कता बरतने की अपील
जिला प्रशासन ने अगले कुछ दिनों तक तेज गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है। आमजन से सतर्कता बरतने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग को लू से पीड़ित मरीजों के लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें