फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पुलिस-एसएसबी की गश्त के साथ ग्रामीणों को भी किया जा रहा जागरूक

Fri, 06 Nov 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-27-बलरामपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त करते एसएसबी के जवान ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
जरवा। भारत-नेपाल की खुली सीमा पर त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मुख्य सीमा मार्गों के साथ ही गांवों को जोड़ने वाले संपर्क रास्तों और पगडंडियों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस और एसएसबी के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों का प्रयास है कि त्योहारों के दौरान सीमा पार से होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते नजर रखी जा सके।
विज्ञापन

शुक्रवार को बघेलखंड चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संतोष कुमार ने सिपाही सतीश वर्मा और धर्मेंद्र प्रजापति के साथ बघेलखंड, रनियापुर, कटकुइया और गोठवा सहित सीमावर्ती गांवों में पैदल गश्त की। वहीं, गुरुंग नाका चौकी प्रभारी निरीक्षक यशपाल ने भी जवानों के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी तरह की असामान्य आवाजाही की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

भारत-नेपाल सीमा खुली होने के कारण सीमावर्ती गांवों के लोगों का दोनों देशों के बीच सामान्य आवागमन बना रहता है। ऐसे में मुख्य मार्गों के अलावा जंगल और गांवों के बीच से निकलने वाले छोटे रास्तों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है। साथ ही सीमावर्ती 46 गांवों में पैदल गश्त और ग्रामीणों से संवाद पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


वन्यजीवों से बचाव के लिए भी लगी चौपाल

सीमा क्षेत्र में सुरक्षा के साथ ही जंगल और वन्यजीवों से जुड़ी चुनौतियों को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी अमरजीत प्रसाद ने बघेलखंड चौराहे पर चौपाल लगाकर ग्रामीणों को वन्यजीवों से बचाव के तरीके बताए। उन्होंने निजाम, निसार, गोवर्धन और राहुल सहित मौजूद लोगों को जंगल के आसपास सतर्क रहने और वन्यजीव दिखाई देने पर उसके करीब नहीं जाने की सलाह दी। इस तरह सीमावर्ती गांवों में सुरक्षा के साथ ही लोगों की जान-माल की हिफाजत के लिए भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस कप्तान मार्तंड प्रकाश सिंह जिले में सतर्कता बरती जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों में एसएसबी के साथ समन्वय स्थापित कर पुलिस टीम नियमित रूप से गश्त कर रही है। संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए आम लोगों की मदद ली जा रही है। इसके लिए गांवों में सुरक्षा समितियों को सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें