बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में मंगलवार को शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बेहतर शिक्षण के लिए कक्षाओं में विद्यार्थियों की शत प्रतिशत उपस्थिति के साथ ही अनुशासन की जरूरत पर विशेषतौर से जोर दिया गया।
प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय के निर्देशन में विभागाध्यक्ष अंग्रेजी विभाग डॉ. आरके शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में स्नातक प्रथम, तृतीय एवं पंचम तथा परा स्नातक प्रथम एवं तृतीय के अभिभावकों एवं छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस दौरान छात्र-छात्राओं की कक्षाओं में उपस्थिति, अनुशासन, शैक्षणिक तथा सांस्कृतिक गतविधियों में सहभागिता, पाठयक्रम व पाठयपुस्तकों की पुस्तकालय में उपलब्धता सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
साथ ही बैठक में मौजूद अभिभावकों तथा छात्र-छात्राओं से भी शिक्षण कार्य को बेहतर व गुणवत्तायुक्त बनाने संबंधी फीड बैक प्राप्त किया गया। गोष्ठी में डॉ. बीएल गुप्ता, डॉ. श्रद्धा सिंह, अंकिता वर्मा, शिवम सिंह, साधना, इकरा, अंशिका, अल्फिषा, सबीना, नयना, रचित शुक्ला व सौम्या श्रीवास्तव सहित पड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक व छात्र मौजूद रहे।