फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कांशीराम कॉलोनी में 216 आवास का आवंटन रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कांशीराम कॉलोनी के 216 आवास में अवैध निवासी पाए जाने पर आवंटन रद्द कर दिया गया है। सत्यापन के दौरान खामियां मिलने पर डीएम विपिन कुमार जैन ने आवास आवंटन रद्द करने की कार्रवाई की है। तालाब बंद वाले 259 आवास की एडीएम न्यायिक शिव नारायण सिंह से 15 दिन में अनुमति लेनी होगी। लॉटरी से आवास आवंटन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, अब जरूरतमंदों को ही आवास मिलेगा।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि नगर पालिका व जनपद स्तरीय अधिकारियों की टीम से कांशीराम कॉलोनी में आवास आवंटन की जांच कराई गई। कॉलोनी में 600 लोगों के आवास आवंटन की जांच में 259 में ताला बंद मिला। 216 आवास का अवैध तरीके से प्रयोग करते पाया गया। इसमें मूल आवंटी नहीं थे, बल्कि किराये पर दिए थे। जांच के दौरान जिन आवास में अवैध रूप से लोग रहते पाए गए, उन आवंटियों के आवंटन निरस्त कर दिए गए हैं। अवैध निवासियों व तालाबंद आवासों की सूची नगर पालिका परिषद बलरामपुर, सदर तहसील व ब्लॉक में चस्पा करा दी गई है। डीएम ने कहा कि योजनाओं में किसी प्रकार की अनियमितता स्वीकार्य नहीं की जाएगी। सरकारी आवास का लाभ केवल पात्रों को ही दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें