फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बाढ़ परियोजनाओं में पुराने बोल्डर खपाने का आरोप, होगी जांच

Wed, 09 Sep 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-36- प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को पत्र सौंपते पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू।-स्रोत: स्वय
विज्ञापन
गैसड़ी। क्षेत्र में बाढ़ खंड की ओर से कराए जा रहे बोल्डर पिचिंग कार्यों को लेकर पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कार्यों में मानकों की अनदेखी और सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए शासन से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। प्रमुख अभियंता ने संबंधित अधिकारियों से मामले की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने प्रमुख सचिव, जल संसाधन विभाग और प्रमुख अभियंता को भेजे पत्र में कहा है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में करमहना, भोजपुर पंप नहर और हरशपुर कूड़ी में बोल्डर पिचिंग का कार्य कराया जा रहा है। उनके आरोप के अनुसार, कार्य में इस्तेमाल किए जा रहे बोल्डर निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नए बोल्डर की आपूर्ति के बजाय मौके पर पहले से पड़े पुराने बोल्डरों का ही इस्तेमाल किया जा रहा है।

पूर्व विधायक ने मांग की है कि यदि कार्य में नए बोल्डर लगाए गए हैं तो कार्य शुरू होने से पहले की गई वीडियोग्राफी जांच समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाए, ताकि इसकी सत्यता की जांच हो सके। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय करने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें