फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में अल्फिया ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एमपीपी इंटर कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अल्फिया खान ने बेहतर प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

एआरटीओ अरविंद कुमार यादव ने बताया कि परिवहन मंत्रालय के निर्देश पर सड़क सुरक्षा संबंधित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को एमपीपी इंटर कॉलेज में किया गया। प्रतियोगिता में बलरामपुर माडर्न बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा अल्फिया खान ने प्रथम, वसुंधरा वर्मा ने द्वितीय व अफीफ ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद एनसीसी व स्काउट-गाइड के साथ-साथ छात्र-छात्राओं ने लोगों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली। रैली एमपीपी इंटर कॉलेज से वीर विनय चौराहा, पीपल चौराहा होते हुए पुन: एमपीपी इंटर कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। इस अवसर पर डीआईओएस गोविंद राम, आरआई प्रदीप कुमार, सुरेश यादव, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें