फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्कर को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। भारत नेपाल सीमा पर शराब तस्कर को धर दबोचा गया है। तस्कर के पास से 85 लीटर तस्करी की कच्ची शराब बरामद की गई है। एसएसबी व पुलिस के जवानों ने धर पकड़ की और तस्कर के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि शनिवार को जरवा कोतवाली की पुलिस ने एसएसबी जवानों के साथ भारत-नेपाल सीमा के निकट लोहटी जंगल वाले रास्ते पर कच्ची शराब के तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए तस्कर की पहचान कोतवाली जरवा के लालपुर निवासी लूले के रूप में हुई है।
लूले के पास से तस्करी का 85 लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया है। डिब्बों में पैक कच्ची शराब को जब्त किया गया है। तस्कर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई के दौरान एसएसबी जवानों की टीम भी मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें