फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आद्या सिंह बनी वनवासी छात्रावास की महिला विभाग कार्य प्रमुख

Tue, 07 Apr 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम सेवा समर्पण संस्थान की तरफ से संचालित महाराणा प्रताप वनवासी छात्रावास की बैठक रमनापार्क स्थित कैंप कार्यालय में हुई। बैठक में महिला विंग की जिला कार्यकारिणी तथा उतरौला तहसील इकाई का गठन किया गया।
विज्ञापन




कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र सिंह, संरक्षक डॉ. कौशल्या गुप्ता, जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन तथा विभाग संगठन मंत्री सचिन ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि छात्रावास का उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण व आदिवासी वर्ग के मेधावी बच्चों को शिक्षा, आवास, पोषण और संस्कारित वातावरण उपलब्ध कराना है। महामंत्री इंदुभूषण जायसवाल ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। बताया कि महिला समिति में आद्या सिंह को विभाग कार्य प्रमुख, साधना श्रीवास्तव को महिला कार्य प्रमुख, साधना पांडेय को महामंत्री, शालिनी सिंह को मंत्री एवं ममता पहवा, कनक लता सिंह व रेखा सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। उतरौला इकाई में रमाकांत जायसवाल अध्यक्ष, राम संयोजक, गोपाल महामंत्री, श्याम कौशल मंत्री एवं अरुण कुमार व महेश कुमार जायसवाल उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।



इस दौरान समाजसेवी व सेवानिवृत्त शिक्षिका डॉ. साधना श्रीवास्तव को सम्मानित भी किया गया। उपाध्यक्ष रमेश पहवा ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। बैठक में डॉ. एमपी तिवारी, हरिवंश सिंह, मंगल बाबू, जय सिंह, डॉ. राजन सिंह, लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान, रामकुमार मिश्र, डॉ. सतीश सिंह, डॉ. लवकुश पांडेय, रवि मिश्र, बीडी जायसवाल व हरेंद्र पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें