फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा, करेंगे न्यायालय का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एसडीएम के कार्य व्यवहार को लेकर वकीलों में आक्रोश है। वकीलों ने एसडीएम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शुक्रवार से उनके न्यायालय का बहिष्कार शुरू कर दिया है। एसडीएम का स्थानांतरण किए जाने की मांग वकीलों ने डीएम से की है। तबादला न होने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन उतरौला की एक बैठक शुक्रवार को हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रहलाद यादव ने कहा कि एसडीएम की ओर से अधिवक्ताओं के साथ आए दिन दुर्व्यवहार किया जाता है। बीते दिनों वरिष्ठ अधिवक्ता मो. खलील खां व डीएन सिंह के साथ भी एसडीएम ने अभद्र व्यवहार किया।
अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता किए जाने से वकीलों में आक्रोश है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एसडीएम के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। वकीलों ने शुक्रवार से ही एसडीएम न्यायालय का बहिष्कार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

वकीलों ने एसडीएम का तत्काल स्थानांतरण किए जाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही एसडीएम का तबादला नहीं किया गया तो न्यायालय बहिष्कार के साथ-साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।
बैठक के बाद वकीलों ने एसडीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन श्रीवास्तव, महामंत्री अखिलेश, रघुवंश सिंह, नसीम अहमद, प्रवीन कुमार, बीके लाल, वीरेन्द्र सिंह व बबर अली सहित तमाम वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें