फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वरकों की तस्करी रोकने के लिए प्रशासन सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एसएसबी जवानों को सीमा पर उर्वरकों की तस्करी रोकने का जिम्मा सौंपा गया है। इसके साथ ही भारत-नेपाल सीमा से सटी कोतवाली व थानों के प्रभारियों को भी प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। इस बाबत डीएम श्रुति ने एसपी व एसएबी 9वीं व 50वीं वाहिनी के कमांडेंट को पत्र लिखा है। डीएम ने ब्लॉक स्तर पर भी प्रभावी नियंत्रण के लिए क्षेत्रीय कर्मचारियों की ड्यूटी बिक्री केंद्रों पर लगाने को कहा है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार ने गुरुवार को बताया कि शासन स्तर से उर्वरकों के वितरण की नियमित समीक्षा की जा रही हैं। जिले में मौजूदा समय में यूरिया 23952 की तुलना में 22492 एमटी, डीएपी 5247 की तुलना में 8158 एमटी, एनपीके 1788 की तुलना में 1617 एमटी, पोटाश 429 की तुलना में 517 एमटी और एसएसपी सात हजार की तुलना में 6738 एमटी उपलब्ध है।
गेहूं की फसल में यूरिया की टॉप ड्रेसिंग का कार्य चल रहा है। किसानों को बेहतर ढंग से रासायनिक उर्वरकों को उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बलरामपुर की सीमा नेपाल से सटी होने के कारण उर्वरकों की तस्करी की शिकायतें अक्सर मिलती हैं। उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी व तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए डीएम ने एसपी व एसएसबी 9वीं और 50वीं वाहिनी के कमांडेंट को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

जिले के सरकारी/निजी सभी थोक व फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को पीओएस मशीन के माध्यम से निर्धारित मूल्य पर किसानों को उनके जोत के आधार पर उर्वरकों की बिक्री करने का निर्देश दिया गया है। किसानों को पीओएस मशीन से निकलने वाली पर्ची विक्रेताओं को देना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही कहा है कि अनावश्यक भंडारण कर जमाखोरी करने वाले विक्रेताओं को बख्शा नहीं जाएगा।
यूरिया के साथ अन्य उत्पाद खरीदने का किसानों पर दबाव बनाने वाले विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उर्वरक विक्रेताओं को स्टाक व बिक्री रजिस्टर और लाइसेंस दुरुस्त रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें