फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे परिवार के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई कर रहा प्रशासन: जेबा रिजवान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। द्विपक्षीय हिंसा में प्रशासन एकतरफा कार्रवाई कर रहा है। दो बार सांसद तथा तीन बार विधायक रहे मेरे पिता को अपराधी कहा जा रहा है। मुझे न्याय पालिका पर पूरा विश्वास है और उम्मीद है कि हमें न्याय जरूरी मिलेगा।
विज्ञापन

यह बातें गुरुवार को बसपा नेता जेबा रिजवान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि 26 अप्रैल को मतदान के बाद बेली खुर्द गांव में देर रात मेरे पति रमीज नेमत के ऊपर विपक्षियों ने जानलेवा हमला किया। करीब 25 लोगों ने मिलकर उन्हें मारा पीटा। घर पर मौजूद मेरे पिता पूर्व सांसद रिजवान जहीर को जब यह पता चला तो वह घटना स्थल पर पहुंचे।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मेरे पति को रात चार बजे तक थाने पर रखा। मेरे पिता को रात 3.30 बजे घर से अपराधियों की तरह गिरफ्तार किया गया। मेरी मां 10 साल तक जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं। मेरे पिता तथा परिवार ने कभी भी किसी को परेशान नहीं किया।
विज्ञापन

मेरे पिता को सारे मामलों में न्यायालय ने बरी किया है। केवल भूख हड़ताल का एक मुकदमा चल रहा है। ऐसे में पुलिस द्वारा मेरे पिता को अपराधी कहा जाना गलत है। पुलिस हमारे परिवार पर गंभीर धाराएं लगाकर एकतरफा कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें