फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ईरान में फंसे लोगों की सूचना जुटाने में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर। ईरान, इस्राइल और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच उत्पन्न युद्ध जैसी स्थिति को देखते हुए शासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार ने ईरान में रह रहे या वहां फंसे भारतीय नागरिकों की जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के तहत तुलसीपुर तहसील प्रशासन को भी अलर्ट किया गया है। तहसील प्रशासन इस बारे में जानकारी जुटाने में जुट गया है।
विज्ञापन


उप जिलाधिकारी राकेश कुमार जयंत ने बताया कि शासन का मुख्य उद्देश्य विदेश में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि यदि तहसील क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति ईरान में है, तो उसकी सूचना शीघ्र उपलब्ध कराई जाए, ताकि शासन स्तर पर समन्वय कर आवश्यक सहायता दी जा सके। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
बताया कि शासन स्तर से आदेश प्राप्त हुए हैं कि तहसील क्षेत्र के ऐसे सभी नागरिकों की जानकारी संकलित की जाए, जो वर्तमान में ईरान में निवास कर रहे हैं या किसी कारणवश वहां फंसे हुए हैं। प्रशासन की ओर से क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि यदि उनके परिवार का कोई सदस्य, रिश्तेदार या परिचित ईरान में मौजूद है, तो उसका नाम, पता और संपर्क नंबर सहित पूरी जानकारी तत्काल तहसील कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि आवश्यक कार्रवाई समय रहते सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें