फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 घंटे बाद भी नहीं घोषित हो सका सभी जिला पंचायत सदस्यों का परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मतगणना शुरू होने के 60 घंटे बाद भी जिले के सभी जिला पंचायत सदस्यों का परिणाम प्रशासन घोषित नहीं कर पाया है। मंगलवार देर शाम तक 40 में से कुल 15 परिणाम घोषित किए गए।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्यों की मतगणना संबंधित क्षेत्र के ब्लॉकों में हुई। मतगणना के बाद मंगलवार दोपहर बाद विकास भवन से जिला पंचायत सदस्यों को जीत का प्रमाण पत्र देना प्रारंभ किया गया। शाम आठ बजे तक मात्र 15 जिला पंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया जा सका।
एडीएम एके शुक्ल ने बताया कि मतगणना के बाद अधिकारी व कर्मचारी थक गए थे। इसीलिए परिणाम की घोषणा में विलंब हुआ है। देर रात तक सभी परिणाम घोषित होने की संभावना है। प्रशासन द्वारा मिली सूचना के आधार पर वार्ड नंबर 10 पिपरहवा विशुनपुर से गैसड़ी भाजपा विधायक शैलू सिंह की भाभी रेनू सिंह को विजयी घोषित किया गया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 11 नवानगर से कांग्रेस समर्थित अरुणिमा सिंह, वार्ड नंबर 16 हरैया सतघरवा से सपा समर्थित किरन यादव, वार्ड नंबर 17 चौधरीडीह से भाजपा समर्थित आरती तिवारी, वार्ड नंबर 18 शिवपुरा से बसपा समर्थित जगदंबा शरण, वार्ड नंबर 20 मथुरा बाजार से बसपा समर्थित रेहाना, वार्ड नंबर 21 कैलाशगढ़ से सपा समर्थित राकेश पासवान, वार्ड नंबर 22 बेलवा सुल्तानजोत से सपा समर्थित लक्ष्मी देवी, वार्ड नंबर 23 गंगापुर बांकी से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी समर्थित संजय शुक्ला, वार्ड नंबर 24 से कोयलरा से निर्दल सुनील कुमार, वार्ड नंबर 26 रामपुर बनघुसरा से निर्दल वीरेन्द्र कुमार, वार्ड नंबर 27 पिपरी कोल्हुई से बसपा समर्थित अनीसा वर्मा, वार्ड नंबर 6 गैसड़ी से सपा समर्थित शहबाज खान, वार्ड नंबर 12 शिवानगर से भाजपा समर्थित निर्मला यादव, वार्ड नंबर 34 टेढ़वा टप्पाबांक से बसपा समर्थित आकाल बानो चुनाव जीत चुकी हैं।
शेष परिणामों को घोषित करने की तैयारी प्रशासन जोर शोर से कर रहा था। पूरा परिणाम न आने के कारण विभिन्न दलों से समर्थित उम्मीदवारों का आंकड़ा भी सामने नहीं आ सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें