फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पंचायत चुनाव से पहले मचे घमासान से प्रशासन सतर्क

विज्ञापन
बलरामपुर के महदेइया बाजार में बैठक करते ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। पंचायत चुनाव की तैयारी के साथ ही जिले के राजनीतिक गलियारे में हलचल बढ़ गई है। महदेइया बाजार में भाजपा और पुलिस के मध्य टकराव और सेखुइया कला गांव के ताजा प्रकरण ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। दोनों घटनाएं सदर विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी हैं। ऐसे में पंचायत की राजनीति में इस बार बड़ा सियासी उलटफेर हो सकता है। फिलहाल भाजपा के इस अंदरूनी मामले पर सपा की भी नजर है।
विज्ञापन

महदेइया बाजार में पुलिस चौकी और ब्लॉक प्रमुख विवाद के बाद अब सेखुइया कला गांव में हुए टकराव ने स्थानीय प्रशासन को सतर्क कर दिया है। दोनों ही मामलों में ग्रामीणों के बीच राजनीतिक वर्चस्व को लेकर तनातनी देखी गई। भाजपा के सूत्रों के अनुसार पंचायत चुनाव से पहले वोट बैंक साधने की कवायद में कई प्रभावशाली चेहरे सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में बड़ा उलटफेर भी संभव है।
पुलिस प्रशासन ने दोनों गांवों में सतर्कता बढ़ा दी है। खुफिया विभाग को भी स्थानीय स्तर पर इन विवादों की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। संगठन स्तर पर भी इस पर नजर रखी जा रही है। सदर विधानसभा से जुड़े भाजपा और सपा के पदाधिकारियों की बैठकें भी शुरू हो गई हैं, जिनमें संभावित प्रत्याशियों की भूमिका और संगठन के प्रभाव को लेकर चर्चा चल रही है।
विज्ञापन

प्रमुख ने की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया भरोसा
श्रीदत्तगंज ब्लाॅक प्रमुख हेमंत जायसवाल ने सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। महदेइया पुलिस चौकी में उत्तम कुमार के साथ हुई अभद्रता पर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की जानकारी दी। कहा कि एसपी ने भरोसा दिया है कि उचित कार्रवाई होगी। उन्होंने संकेतों में बताया कि देर है.. पर अंधेर नहीं है। फिलहाल उपस्थित लोगों ने कार्रवाई में देरी पर असंतोष जताया। प्रमुख ने समझाया कि प्रशासन और संगठन दोनों को मामले की पूरी जानकारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को धैर्य रखने की सलाह दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें