फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एडीएम ने क्रॉप कटिंग कर किया आकलन

विज्ञापन
बलरामपुर के विशुनीपुर गांव में धान काटती एएडीएम ज्योति राय ।-स्रोत: विभाग - फोटो : रामकोट में दीपों से जगमगाता गंगासागर तीर्थ व हुई आतिशबाजी।
विज्ञापन
बलरामपुर। सदर तहसील के विशुनीपुर गांव में एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योति राय ने बृहस्पतिवार को धान की क्रॉप कटिंग की। एक हेक्टेयर में 37.5 क्विंटल धान की पैदावार हुई है। जिले में धान की बेहतर पैदावार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एडीएम ने बृहस्पतिवार को राजस्व निरीक्षक सदर हरिश्याम चतुर्वेदी व लेखपाल पुनीत मिश्र के साथ विशुनीपुर गांव के किसान वीरेंद्र कुमार मिश्र के खेत में क्रॉप कटिंग से धान की पैदावार का आकलन किया। कहा कि जनपद के सभी ब्लॉकों में धान की क्रॉप कटिंग कराकर उपज का आकलन कराया जा रहा है। इससे धान की पैदावार के बारे में सटीक आकलन किया जा सकेगा। वीरेंद्र कुमार मिश्र के खेत में तीन क्विंटल प्रति बीघे की दर से धान की पैदावार हुई है। इससे जिले में बेहतर धान की पैदावार होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें