फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर आयुक्त ने जांचे दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा राकेश चंद्र शर्मा ने बीते दिन बेसिक शिक्षा कार्यालय परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त ने दफ्तर के अभिलेखों की जांच की।
विज्ञापन

अपर आयुक्त ने पत्रावलियों के रखरखाव को बेहतर बताया और कहा कि इस तरह से ही पत्रालियां सुरक्षित रहेंगी। साफ सफाई की व्यवस्था भी चाक चौबंद पाई गई। बीएसए डॉ. रामचंद्र से वार्ता कर शासन स्तर से बाधित समस्याओं का निराकरण कराने का अपर आयुक्त ने आश्वासन दिया।
अपर आयुक्त के साथ मौके पर मौजूद एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ ने भी कार्यालय के अभिलेखों के रखरखाव को लेकर संतोष जताया। बीएसए कार्यालय के कर्मचारियों ने प्रकरण का निस्तारण बजट में व कार्य में आ रही कठिनाई का निराकरण कराने के लिए अपर आयुक्त को अपनी समस्या बताई।
विज्ञापन

अपर आयुक्त ने सभी समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान वित्त एवं लेखाधिकारी अश्वनी कुमार जायसवाल, डीसी निरंकार पांडेय, एनके सिंह, फिरोज अहमद, आभा त्रिपाठी, डॉ. अनूप श्रीवास्तव, खावर फारुखी, आशुतोष मिश्र व संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें