फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मेरे सपनों का भारत विषय पर होंगी गतिविधियां

Thu, 17 Sep 2026 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विद्यार्थियों में देश के प्रति सोच, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करने के लिए जिले के परिषदीय व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में मेरे सपनों का भारत विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थी चित्रकला, पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। विद्यालय स्तर पर चयनित पांच श्रेष्ठ कृतियां जिला स्तरीय प्रदर्शनी में शामिल की जाएंगी।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यार्थी- मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला व पोस्टर प्रतियोगिता के साथ भाषण आदि कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। चित्रकला व पोस्टर प्रतियोगिता में पिछले 10 वर्षों के बीच देश के विभिन्न क्षेत्रों में हुई उल्लेखनीय उपलब्धियों और कार्यों को दर्शाने पर जोर दिया गया है।

विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित कराने के लिए अभिभावकों को भी आमंत्रित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। बीएसए ने बताया कि विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पांच विद्यार्थियों की चित्रकला अथवा पोस्टर को चयनित किया जाएगा। इन चयनित कृतियों को निर्धारित समयावधि में जिला स्तरीय प्रदर्शनी में प्रस्तुत करने के लिए भेजा जाएगा। प्रतियोगिताओं में सरकारी और निजी विद्यालयों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



26 को होगी जिला स्तरीय प्रदर्शनी

26 सितंबर को जिला स्तर पर छात्र-छात्राओं के पोस्टर व चित्रों की प्रदर्शनी के साथ अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र, ट्रॉफी व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। सभी विद्यालयों में प्रतियोगिताओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजन कराने का निर्देश खंड शिक्षा अधिकारियों को दिया गया है।
विज्ञापन


- विकास चंद्र श्रीवास्तव, बीएसए बलरामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें