फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बाहर की दवा व जांच लिखने पर होगी कार्रवाई

Mon, 16 Jun 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
पीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी। -स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। छुट्टी के दिन ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का उपचार करने के लिए रविवार को 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 2357 मरीजों का उपचार कर दवा का वितरण किया गया।
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जावेद अख्तर व डॉ. मोहसिन अली सिद्दीकी ने मरीजों का उपचार किया। मौसम से संबंधित बीमारियों के बारे में जानकारी दी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत परखने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेइया में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मेले में मौजूद लोगों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया।
विज्ञापन


सीएमओ ने चिकित्सकों को निर्देश दिया कि अस्पताल आने वाले किसी भी मरीज को बाहर की दवा व जांच न लिखें। आवश्यक औषधियों व जांच की सुविधा पीएचसी पर ही मरीजों को दी जाए।

मरीज से दवा व जांच के नाम पर पैसे लेने के मामले आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 2357 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें 983 पुरुष, 778 महिलाएं व 596 बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें