फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों में खामियां मिलने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
बलरामपुर के राजकीय जिला पुस्तकालय में आयोजित बैठक में मौजूद प्रधानाचार्य - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 63 केंद्रों पर 24 अप्रैल से यूपी बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के संस्थागत व व्यक्तिगत 28852 परीक्षार्थी दोनों पालियों में यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए बेहतर इंतजाम कराया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों में खामियां मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश डीआईओएस गोविंद राम ने बुधवार को राजकीय जिला पुस्तकालय में सभी केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर दिया गया है।
बैठक को संबोधित करते हुए डीआईओएस ने राजकीय, वित्तपोषित व निजी स्कूलों के शामिल प्रधानाचार्यों को कहा कि 24 अप्रैल से 12 मई तक होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 में जिले के 63 केंद्रों पर हाईस्कूल के 17134 और इंटरमीडिएट के 11718 परीक्षार्थी सभी विषयों की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान सरकार प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी गाइड लाइन का सभी केंद्रों पर पूरी तरह से अनुपालन किया जाएगा। नकल विहीन व सुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के लिए कड़े बंदोबस्त परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रधानाचार्यो की तरफ से परीक्षाएं शुरू होने से पहले शौचालय व पेयजल आदि का इंतजाम करा लिया जाए।
मास्क व सैनिटाइजर की भी व्यवस्था कराई जाए। निरीक्षण के दौरान खामियां पाए जाने पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
बैठक को प्रधानाचार्य एमपीपी इंटर कॉलेज कैप्टन जीपी तिवारी, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज दारीचौरा विनय मोहन त्रिपाठी, प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल मधवाजोत डॉ. चंदन पांडेय, प्रधानाचार्य केपी यादव व प्रधानाचार्य भारतीय विद्यालय इंटर कालेज केके सरोज आदि ने अपने-अपने सुझाव दिए। बैठक में अनुज सिंह, राजेश सिंह व एचपी वर्मा सहित सभी 63 परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें