फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी न होने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर पालिका परिषदों, नगर पंचायतों व ग्रामीण बाजारों में दुकानों और वाणिज्य प्रतिष्ठानों को सप्ताह में एक दिन बंद रखने का डीएम कृष्णा करुणेश ने फरमान जारी किया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी को निर्देश का कड़ाई से अनुपालन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएम ने अफसरों व कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीएम ने बीते दिन बताया कि उत्तर प्रदेश दुकान व वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम के तहत सप्ताह में एक दिन दुकानें बंद करने का आदेश पहले से जारी किया गया है। इस आदेश का अनुपालन न होने की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही है। शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने नगर निकायों के सभी श्रम प्रवर्तन अधिकारियों को सप्ताह में एक दिन दुकानों व प्रतिष्ठानों को बंद कराने का निर्देश दिया है। नगर पालिका परिषद बलरामपुर क्षेत्र में मंगलवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी।
नगर पालिका परिषद उतरौला क्षेत्र, रेहरा बाजार, श्रीदत्तगंज व सादुल्लाहनगर बाजार में सोमवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। नगर पंचायत तुलसीपुर, पचपेड़वा, महराजगंज तराई बाजार व गैसड़ी बाजार में सोमवार को बंदी रहेगी। साप्ताहिक बंदी को लेकर डीएम ने कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान दुकानों व प्रतिष्ठानों के खुला पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें