फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर होगी कार्रवाई

Mon, 26 Jun 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला(बलरामपुर)। बकरीद शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। किसी भी तरह की अराजकता कदापि न फैलाएं। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने से बचें। त्योहार में किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यह बातें सोमवार को उतरौला कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी उदयराज सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि बकरीद व सावन माह को देखते हुए यह बैठक बुलाई गई है। आपस में मिलजुल कर त्योहार मनाने से खुशियां दोगुनी हो जाती है, इसलिए सौहार्दपूर्ण ढंग से इसे मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान न दें। कोई भी समस्या होने पर तत्काल स्थानीय थाने की पुलिस या यूपी-112 पर सूचना दें। बैठक में शकील, इरफान, राजू व मोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें