फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: चौराहे पर यात्री बैठाने वाले चालकों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Sun, 04 Jun 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय डिपो के चालकों को स्टेशन पर ही यात्रियों को बैठाना होगा। चौराहों व सड़क पर यात्रियों को बैठाते पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने सभी चालकों को नोटिस जारी कर हिदायत दी है।
विज्ञापन

बलरामपुर डिपो से गोंडा व उतरौला मार्ग पर जाने वाली बसें वीर विनय चौराहे पर खड़ी होकर सवारियां बैठाती हैं। इसी तरह बहराइच मार्ग पर जाने वाली बसें झारखंडी मंदिर के सामने सड़क पर खड़ी होकर यात्रियों को बैठाती हैं। चालक सवारियां बैठाने के चक्कर में सड़क पर ही बस खड़ी कर रास्ता जाम कर देते हैं। सड़क पर बसें खड़ी होते ही ई-रिक्शा वाले भी वहीं पर एकत्रित हो जाते हैं। जिससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित होती है।
नगर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने व जाम से निजात दिलाने के लिए एआरएम ने चौराहे पर बस खड़ी न करने का निर्देश दिया है। चालक बस स्टेशन से ही सवारियों को बैठाकर सफर शुरू करेंगे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके वर्मा ने बताया कि रोडवेज डिपो के सभी चालकों को चौराहों पर बस खड़ी कर यात्रियों का इंतजार न करने की हिदायत दी गई है। इस संबंध में नोटिस बोर्ड पर सूचना भी चस्पा कर दी गई है। इसके बाद भी यदि कोई चालक चौक-चौराहों पर बस खड़ी कर यात्रियों को बैठाता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें