फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बोलेरो पलटने से महिला की मौत, 11 घायल

Sun, 04 Jun 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बहराइच दरगाह शरीफ जा रही जायरीनों से भरी बोलेरो टायर फटने के कारण कोतवाली देहात क्षेत्र के देवरिया मोड़ पर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला मेमोरियल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज ने बताया कि रविवार को गोंडा जिला के ग्राम झपटपुरवा थाना धानेपुर से कुछ लोग बोलेरो से बहराइच दरगाह शरीफ मेला जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे कोतवाली देहात क्षेत्र के देवरिया मोड़ पर अचानक वाहन का टायर फट गया। टायर फटने से बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई।
वाहन के पलटने पर वहां चीख-पुकार मच गई। आसपास के कई लोग इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वाहन के नीचे 45 वर्षीय रजिया दबी थी। निकालने से पहले ही उनकी मौके पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन

घटना में 11 लोग घायल मिले, जिनमें छोट्टन, मोहम्मद आसिफ, जाफिरा, इबरार, आमिर अहमद, जैनब, अलीमुन्निशा, कलीमुन्निशा, तसलीमुन्निशा, आइसा व खतबुन्निशा शामिल हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से छोट्टन व मोहम्मद आसिफ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें