फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सीओ व पांच थानाध्यक्ष समेत आठ लोग लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल की है। पांच एसएचओ, एक हेड कांस्टेबल व एक कांस्टेबल को पुलिस लाइन अटैच किया गया है। सीओ उतरौला को पुलिस लाइन क्षेत्राधिकारी कार्यालय/आंकिक में तैनाती मिली है।
विज्ञापन

एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि गैसड़ी कोतवाली में तैनात प्रभारी निरीक्षक दिनेश दत्त मिश्र, पचपेड़वा थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, महराजगंज तराई थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार, सादुल्लाहनगर थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह तथा रेहरा बाजार थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक विनोद अग्निहोत्री को पुलिस लाइन से अटैच किया गया है।
इसी तरह पचपेड़वा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अशोक सिंह तथा गैसड़ी कोतवाली में तैनात कांस्टेबल विजय शंकर यादव को भी पुलिस लाइन में तैनात किया गया है। सीओ उतरौला मनोज कुमार यादव को पुलिस लाइन क्षेत्राधिकारी कार्यालय/आंकिक नियुक्त किया गया है। अभी इन थानों में किसी की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें