बलरामपुर। जिले भर में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली नगर व देहात तथा थाना गौरा व महराजगंज तराई थाने की पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। तीनों व्यक्तियों के पास से 40 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने गुरुवार को बताया कि कोतवाली नगर की पुलिस ने ग्राम बिजलीपुर निवासी राकेश कुमार मौर्या को 10 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गौरा थाने की पुलिस ने सदवापुर निवासी शिवराम को 20 लीटर कच्ची शराब तथा महराजगंज थाने की पुलिस ने मधे प्रजापति को 10 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह कोतवाली देहात की पुलिस ने गोपालुपर निवासी रामरूप को 5 लीटर तथा शेखापुर निवासी बाबादीन को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा है। पकड़े गए सभी अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़ी गई शराब को नष्ट करा दिया गया है।