फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गैर मान्यता प्राप्त 17 विद्यालयों पर कार्रवाई का शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गैर मान्यता प्राप्त व मानकविहीन 17 विद्यालयों पर कार्रवाई का शिकंजा कसा गया है। बीएसए शुभम शुक्ल ने विद्यालयों के प्रबंधकों से जवाब तलब किया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। खंड शिक्षाधिकारी सदर राम कुमार की रिपोर्ट पर बीएसए ने कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

बीएसए ने बुधवार को बताया कि खंड शिक्षाधिकारी सदर ने जांच करके प्रबंधकों को गैर मान्यता प्राप्त व मानकविहीन विद्यालयों को बंद करने का निर्देश दिया था। साथ प्रबंधकों को मान्यता संबंधी सभी अभिलेख भी उपलब्ध कराने के सुझाव दिए गए थे। निर्देश के बाद भी प्रबंधकों ने मानकविहीन व गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद नहीं किया। निर्देश का अनुपालन न करते हुए विद्यालयों के प्रबंधकों ने शिक्षा अधिकार अधिनियम का खुला उल्लंघन किया है। ऐसे प्रबंधकों पर एक लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा। विद्यालयों के संचालन पर प्रत्येक दिन का 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। 17 विद्यालयों के प्रबंधकों को बेसिक शिक्षा कार्यालय में मान्यता से संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अभिलेख प्रस्तुत न करने पर बीएसए ने प्रबंधकों पर एक पक्षीय कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।
इन विद्यालयों को जारी किया गया नोटिस
खंड शिक्षाधिकारी सदर की रिपोर्ट पर बीएसए ने स्टार पब्लिक स्कूल जुआथान, मदरलैंड पब्लिक स्कूल फुलवरिया बाइपास, आईएम ऐजुकेशनल एकेडमी अगराहवा, पंडित आरडी पब्लिक स्कूल प्रतापपुर चौराहा व न्यू पब्लिक स्कूल दुलहापुर के प्रबंधकों को नोटिस जारी किया है। इसी तरह से शुभम शिवम सत्यम पब्लिक स्कूल नंदनगर, राम आसरे मेमोरियल पब्लिक स्कूल, विमला देवी शिक्षण संस्थान गांगनार, एसएसडी पब्लिक स्कूल भियूरा, दा महायान इंटर नेशनल स्कूल गौरा चौराहा, न्यू मांटेसरी स्कूल रतनपुर, मदरसा गुलसन रजा बुद्धनगर, हरीशचंद्र पब्लिक स्कूल लालनगर, बीएम पब्लिक स्कूल बैजपुर, दुखहरन नाथ माॅडर्न पब्लिक स्कूल गोपालपुर, हनुमत जन शिक्षण संस्थान नंदनगर अचानकपुर व नंदनी शिक्षण सेवा संस्थान श्रीनगर जुआथान के प्रबंधकों से मान्यता से संबंधित सभी अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें