फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले पांच दुकानदारों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
देहात(बलरामपुर)। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले पांच दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दो नगर कोतवाली व तीन देहात कोतवाली क्षेत्र के दुकानदारों पर निर्धारित समय से पहले दुकानें खोलने पर गाज गिरी है। पांचों दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

एसपी देवरंजन वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि एएसपी अरविंद मिश्र ने नगर व देहात कोतवाली क्षेत्र के दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर कोतवाली क्षेत्र की दो और देहात कोतवाली क्षेत्र की तीन दुकानें समय से पहले खुली पाई गई। प्रभारी निरीक्षण नगर कोतवाली रामाश्रय राय व देेहात कोतवाली वीके सिंह को इन दुकानदारों के खिलाफ कोविड-19 एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
एएसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली ने विशुनापुर निवासी शेखर सुमन व भगवतीगंज निवासी ओम प्रकाश गुप्ता और प्रभारी निरीक्षक देहात कोतवाली ने कलवारी निवासी शकील, वासुदेव चौहान व जगदेव प्रसाद के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया है। निरीक्षण के दौरान एएसपी व सीओ सिटी आरआर सिंह ने कारोबारियों और ग्राहकों से सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें