फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों पर कार्रवाई रहेगी प्राथमिकता : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नवागत एसपी आईपीएस हेमंत कुटियाल ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक दफ्तर में प्रेसवार्ता करके कानून व्यवस्था को लेकर अपनी राय रखी। कहा कि अपराधियों पर कार्रवाई का शिकंजा कसना विशेष फोकस रहेगा। अपराध पर नियंत्रण करने के लिए हर संभव कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मूल रुप से देहरादून के रहने वाले एसपी सिविल सेवा परीक्षा 2011 बैच के आईपीएस अफसर हैं। इससे पहले चंदौली जिले में एसपी के पद पर तैनात रहे हैं। बलरामपुर जिले में एसपी के पद पर उनकी पांचवीं पोस्टिंग है। वे करीब चार साल पहले पड़ोस के श्रावस्ती जिले में एसपी के पद पर तैनात रहे हैं।
श्रावस्ती में तैनाती के दौरान बलरामपुर जिले में भी कई बार आना हो चुका है। इस मौके पर कोविड महामारी पर चिंता जताते हुए उन्होंनें सभी कोतवाली व थानों के प्रभारी निरीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि क्षेत्र भ्रमण करके लोगों को मास्क का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें जिससे महामारी बढ़ने का क्रम फैलने न पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम जनमानस के साथ बेहतर संवाद स्थापित करके समस्याओं के निराकरण पर फोकस रहेगा। समय से शिकायतों का निस्तारण कराना प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें