फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में फेंका तेजाब, युवक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
गेड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के इटईरामपुर के मजरा सुरहिया गांव में मामूली विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने युवक पर तेजाब फेंक दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया। युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक उतरौला कोतवाली वकील पांडेय ने बताया कि सोमवार को इटईरामपुर के मजरा सुरहिया गांव निवासी शकील ने तहरीर दी है। तहरीर में कहा है कि रात के समय उनका भाई मंजूर उर्फ लिल्लाही चेतियवा बाजार में बिजली का काम कर रहा था। इसी बीच गांव के राजेश ने भी उससे लाइट ठीक करने को कहा। शकील ने बाद में लाइट ठीक करने का आश्वासन दिया।
इसी बात को लेकर राजेश नाराज हो गया और राजेश ने शकील के ऊपर तेजाब फेंक दिया। घटना में मंजूर गंभीर रूप से झुलस गया। मंजूर को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर पर आरोपी राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें