ललिया(बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अमवा गांव निवासी अधेड़ का शव रविवार को तालाब में उतराता हुआ मिला। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
अमवा निवासी सालिक राम ने बताया कि उनका बेटा अर्जुनपाल (50) एक सप्ताह पूर्व गोंडा मजदूरी करने गया था। चार दिन पूर्व कुछ लोगों ने अर्जुनपाल को शिवपुरा बाजार में देखा था। रविवार को अर्जुनपाल का शव तालाब में उतराता हुआ मिला। प्रभारी निरीक्षक ललिया थाना आरके राय ने बताया कि तालाब में मिला शव सड़ चुका है। मृतक के पिता की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।