फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से छूटते ही आरोपी ने पीड़ित को धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। देहात थाने के शेखरपुर गांव में जानलेवा हमले के आरोपी ने जेल से छूटते ही पीड़ित के घर धावा बोलकर जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शेखपुर निवासी पत्रकार बृजेश कुमार उपाध्याय ने एसपी को दिए गए प्रार्थनापत्र में कहा है कि उनका गांव के प्रधान प्रतिनिधि मो. उस्मान अंसारी से गत 12 जून को विवाद हुआ था। उस्मान में लाइसेंसी पिस्टल से पीड़ित पर फायरिंग की थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने उस्मान तथा उसके सहयोगियों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया था।
उस्मान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। गत 15 सितंबर को आरोपी जेल से रिहा होने के बाद शाम 7.45 बजे कई बाइकों पर सवार साथियों संग गांव पहुंचा। बृजेश के घर के सामने आरोपी के समर्थकों ने बृजेश मुर्दाबाद व उस्मान जिंदाबाद के नारे लगाए। ये धमकी भी दी कि जेल से छूट गया हूं अब जान से मारकर फिर जेल जाऊंगा।
विज्ञापन

पीड़ित ने एसपी से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसपी देवरंजन वर्मा ने देहात कोतवाली की पुलिस को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया है। पीड़ित का ये भी आरोप है कि उस्मान का लाइसेंसी असलहा भी अभी तक पुलिस ने नहीं जमा कराया है तथा मामले में लीपापोती कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें