फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस के दौरान धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। स्थानीय नगर में गणेश पूजन के लिए स्थापित प्रतिमा के सामने सातवीं मोहर्रम जुलूस के दौरान बाजा बजाने के मामले में हुए विवाद से आक्रोश व्याप्त है। एक पक्ष का कहना है कि कुछ लोगों ने जान बूझकर धार्मिक भावनाएं भड़काने का काम किया हैै। इन लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

एसडीएम उतरौला को दिए गए ज्ञापन में हिन्दू युवा वाहिनी उतरौला नगर अध्यक्ष संतोष कसौधन, मंगल प्रसाद गुप्ता, सुनील कुमार, अवधेश चौहान, विजय कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश, नरेश कश्यप व धर्मेन्द्र कुमार सहित दर्जनों लोगों ने कहा है कि नगर में गणेश पूजन के लिए दर्जनों प्रतिमा स्थापित है।
शनिवार की शाम सुभाषनगर, पटेलनगर तथा कांशीराम कॉलोनी में कुछ लोगों ने अराजकता फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश की है जबकि वर्ष 1984 में ही यह तय हुआ है कि प्रतिमा व मंदिर के सामने चूने की लकीर बनाई जाएगी। इनके सामने बाजा या अन्य कोई चीज नहीं बजाई जाएगी। इसके बावजूद शनिवार शाम सातवीं मोहर्रम जुलूस के दौरान एक समुदाय के अराजक तत्वों ने मंदिर के सामने खड़े होकर ढोल तासा बजाया।
विज्ञापन

मना करने पर इन लोगों ने गाली गलौज की। धार्मिक स्थल को अपवित्र किया गया। धार्मिक पौधा भी उखाड़कर फेंक दिया गया। कुल मिलाकर दंगा भड़काने की पूरी कोशिश की गई। प्रशासन के लोग मूकदर्शक बने रहे। इन लोगों ने मांग की है कि धार्मिक भावनाएं भड़काने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो कभी भी बड़ी घटना घट सकती है।
कोतवाल उतरौला डॉ. यूके राय ने बताया कि सुभाषनगर तथा पटेलनगर की घटनाओं में शामिल अराजकता फैलाने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। इनके खिलाफ रासुका तथा गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें