फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गेहूं गबन का आरोपी पकड़ से दूर, फिर भी जमा कराए 13.50 लाख रुपये

Fri, 16 Oct 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-1-बलरामपुर के कौवापुर में ​स्थित बीपैक्स समिति।-संवाद - फोटो : उद्योग बंधु की बैठक में मौजूद अधिकारी व उद्यमी। स्त्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। पीसीएफ के तीन गेहूं क्रय केंद्रों पर 81 लाख रुपये से अधिक के सरकारी गेहूं की हेराफेरी के मामले में आरोपी केंद्र प्रभारी आदर्श सिंह ने 13.50 लाख रुपये जमा कराए हैं। हालांकि, वह अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है। पीसीएफ प्रबंधक सुशील कुमार ने बताया कि पूरी धनराशि जमा नहीं कराई गई तो आरोपियों से वसूली के लिए आरसी जारी कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गेहूं खरीद वर्ष 2026-27 में कौवापुर, नचौरा-नचौरी और भगवानपुर खादर क्रय केंद्रों की जांच के दौरान 310.999 मीट्रिक टन गेहूं का स्टॉक कम मिला था। इसकी कीमत करीब 81.01 लाख रुपये आंकी गई थी। मामले में तीनों समितियों के सचिव श्रीप्रकाश सिंह और केंद्र प्रभारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस श्रीप्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। भगवानपुर खादर के केंद्र प्रभारी आदर्श सिंह उनके बेटे हैं। उनकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है। सीओ अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि पुलिस टीम आदर्श सिंह की तलाश कर रही है।
पिता-पुत्र पर उठे थे सवाल
तीनों समितियों के सचिव श्रीप्रकाश सिंह और भगवानपुर खादर के केंद्र प्रभारी आदर्श सिंह के पिता-पुत्र होने के कारण निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठे थे। मामले में तुलसीपुर और पचपेड़वा थाने में अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज हैं। नचौरा-नचौरी और कौवापुर क्रय केंद्रों पर भी गेहूं का स्टॉक कम मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें