फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ड्यूटी लगाने के नाम पर वसूली का आरोप

Tue, 17 Feb 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बलरामपुर डिपो से जुड़ा एक कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑडियो में ड्यूटी लगाने के नाम पर चालक और परिचालकों से अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाया गया है। वायरल ऑडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


बीते 13 फरवरी को रोडवेज कर्मियों ने भ्रष्टाचार के आरोप में चक्काजाम भी किया था। इसके बाद ऑडियो वायरल होने की खासी चर्चा है। ऑडियो में ड्यूटी पर भेजने के लिए 300 रुपये मांगे जा रहे है। कुछ कर्मचारियों का कहना है कि इस तरह की कथित वसूली से चालक-परिचालकों का आर्थिक शोषण हो रहा है। कर्मचारियों ने यह भी दावा किया कि मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

वायरल ऑडियो में कथित रूप से डिपो की स्टेशन इंचार्ज का नाम सामने आ रहा है। कर्मचारियों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की शिकायतों पर रोक लग सके। उधर, स्टेशन इंचार्ज तरन्नुम ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि वायरल ऑडियो झूठा और भ्रामक है। किसी भी कर्मचारी से ड्यूटी लगाने के नाम पर पैसा नहीं मांगा गया है। एआरएम गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें