फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन कॉलेज के छत की शटरिंग गिरी, सात मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला/श्रीदत्तगंज (बलरामपुर)। निर्माणाधीन इंटर कॉलेज के छत की शटरिंग गिरने से सात मजदूर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी उतरौला में भर्ती कराया गया है। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह कॉलेज पूर्व सपा विधायक का है।
विज्ञापन

उतरौला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहपुर इटई में पूर्व सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी के इंटर कॉलेज का निर्माण दो वर्षों से चल रहा है। इस कॉलेज का नाम नेशनल अल्पसंख्यक मॉडल इंटर कॉलेज है। यह कॉलेज अल्प संख्यक कल्याण विभाग से अनुदानित है। विद्यालय के छज्जे की शटरिंग छत डालने के लिए लगाई थी। निर्माण कार्य ठेके पर चल रहा है। शुक्रवार की दोपहर छत का काम करते समय शटरिंग की बल्ली अचानक टूट गई और पूरी शटरिंग भरभराकर गिर गई।
शटरिंग के मलबे में दबकर सहियापुर निवासी मजदूर परदेशी (24), वंशीलाल (34), उमेश (28) संत कुमार (40), पारस (40), मिस्त्री खरभान (40) व अब्बास (27) घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी उतरौला में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर खरभान व अब्बास को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मौके पर पहुंचे उतरौला एसडीएम एके गौड़ व सीओ मनोज यादव ने घटना का जायजा लिया। मलबा हटवाकर यह भी देखा कि नीचे कोई और तो नहीं दबा है। एसडीएम ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी ने बताया कि गुरुवार रात बारिश होने पर शटरिंग की मिट्टी खिसकने से बल्ली गिर गई। पूरी शटरिंग गिरने से मलबे में दबकर सात मजदूर घायल हुए। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें