फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गोमतीनगर इंटरसिटी में मिलेगी एसी की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गर्मी के मौसम में जनपद वासियों को गोमतीनगर इंटरसिटी ट्रेन में एसी कोच में सफर करने का मौका मिलेगा। इतना ही नहीं ट्रेन में 10 बोगी बढ़ाकर 22 बोगी कर दी गई हैं। यह सौगात श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा की मांग पर रेल मंत्री ने जनपद वासियों को दी है।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 15081-15082 अप-डाउन गोरखपुर गोमती नगर में यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग विगत कई महीनों से क्षेत्रवासी कर रहे थे। क्षेत्रवासियों की मांग पर सांसद ने बीते दिनों रेलमंत्री को मांग पत्र सौंपा था। सांसद प्रतिनिधि डॉ. सुनील चौधरी ने बताया कि रेलमंत्री ने मांग पत्र को संज्ञान में लेते हुए इंटरसिटी में बोगियों की न केवल संख्या बढ़ाई बल्कि एसी कोच भी लगाने का निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। पहले इंटरसिटी ट्रेन में 10 बोगियां चलती थीं, जिन्हें बढ़ाकर अब 22 कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि जिले से कई अन्य रूटों पर ट्रेन संचालन की मांग सांसद ने रेलमंत्री से की है। रेलमंत्री ने शीघ्र ट्रेनों का संचालन शुरू कराने का आश्वासन दिया है। क्षेत्रवासी राम कृपाल, संतोष कुमार, शकील, राजेंद्र व मोहन आदि ने कहा कि इंटरसिटी में बोगियों की संख्या बढ़ने तथा एसी कोच लगने से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें